किसी भी व्यक्ति को समस्या बताने से पहले यह समझे।
5 प्रकार के विशेषज्ञ
-----------------
गुढ़ विज्ञान में रुचि रखने वाला या कोई भी गुढ़ विज्ञान को समझने का इच्छुक इंसान जब भी चिंता, भय,तकलीफ ,लालसा,दुख से पीड़ित होता है तो वह 5 प्रकार के लोगों के पास जाता है।
(१) बाबा/ आध्यात्मिक गुरु
-----------------------
यह लोग प्रवचन ,दृष्टांत और विविध क्रिया ,ध्यान और तकनीकों के माध्यम से पीड़ा मिटाते है। इनके पास अपनी एक प्रणाली होती है, अपनी एक क्रिया होती है, जैसे सहज योग, ईशा योग, विहंगम योग, स्वराज क्रिया योग, कुंडलिनी जागरण और इसी के आसपास यह लोग गीता, उपनिषद, पुराण और अन्य कहानियां एवं सूत्रों पर सत्र या प्रवचन या व्याख्यान देकर मनुष्य को शांति का अनुभव करवाते है, इनका अपना एक अनुयायी वर्ग और ट्रस्ट होता है। इनके शिविर भी होते है, जहां वस्तु और सेवा का सेवा के उद्देश्य से व्यापार भी किया जाता है।
(२) तांत्रिक / ओझा
--------------------
- तांत्रिक या ओझा अपने को साधक बताते है, वह तंत्र और मंत्र की शक्ति , टोने टोटके और वशीकरण के दम पर अपने पर श्रद्धा रखने वाले लालसा युक्त भक्तों का उद्धार करते है। मानसिक भरम का इलाज, पारिवारिक क्लेश, रुका हुआ धन, शारीरिक और सामाजिक इच्छाए पूरी करने के लिए इनका संपर्क किया जाता है।
(३) पंडित / पुरोहित
-------------------
: यह शास्त्र और मुहूर्त के जानकार होते है, कुंडली के माध्यम से यह पूजा पाठ,यज्ञ होम,हवन, मंत्र ,तंत्र,यंत्र करवाते है। आपके पीड़ित ग्रहों के लिए पूजा, गृह शांति, ग्रह शांति, इष्टदेव और पितृ की स्थापना और दोष निवारण तथा अभिषेक और पाठ कथा इनका कर्म होता है, शुभ या अशुभ प्रसंगों में इनकी आवश्यकता रहती है।
(४) सायकिक एनर्जी /अकल्ट एकपर्ट हीलिंग एकपर्ट /हिपनो थेरेपिस्ट/ स्पेस एनर्जी एकपर्ट।
---------------------------------
यह क्षेत्र एक है जो बहुत व्यापक है। यहाँ पर कोई लौकिक वस्तु से नहीं, परन्तु जो इंद्रियों के परे है वैसी बातों और विश्वासों से दुख निवारण किया जाता है, यहां एनर्जी पर काम किया जाता है, सायकिक , रेकी,प्राणिक हीलिंग, ऑटोमेटिक राइटिंग ,पेंडुलम डाउजिंग, स्पेस एनर्जी, हिपनोसिस, पास्ट लाइफ रिग्रेशन, रूनस, एनर्जी सर्कल, स्विच वर्ड्स, पिरामिड वास्तु, महावास्तु ,ड्रीम एनालिसिस, स्पेल्स,एनर्जी पोर्टल, मेनिफेस्टेशन, इनट्यूटिव एनर्जी रीडिंग एंड हीलिंग थ्रू क्रिस्टल्स,कार्ड्स ,एंजल गाइड्स, आकाशिक रिकॉर्ड्स यह सभी फील्ड्स है जो इंसान की उलझनों और तकलीफों का निवारण करती है। यहां अंधविश्वास एवं ,श्रद्धा विश्वास दोनों काम करते है।
(५) ज्योतिष और अन्य विशेषज्ञ
----------------------------
यह विशेषज्ञ होते है, इनका आधार यौगिक क्रिया, शास्त्र,प्रवचन या एनर्जी नहीं है।
इनका कार्य जीवन पर प्रभाव डालने वाली पद्धतियों को समझना और समझाना है।
*ज्योतिष* विशेषज्ञ कुंडली के माध्यम से खगोल,भूगोल,पंचांग,गणित और प्रकृति की गति का मानवजीवन और उस में होने वाली घटनाओं का संबंध और अर्थ स्पष्ट रूप से समझाते है, भविष्यवाणी और ग्रहों के प्रभाव को समझाना इन विशेषज्ञों का प्रधान कर्म है।
*अंक शास्त्र* , अंकों की भाषा और उस भाषा से जुड़े ब्रह्मांड के नियमों का अर्थघटन है, जिसको समझने से व्यक्तित्व और स्वभाव का ज्ञान होता है।
*हस्तरेखा शास्त्र/ सामुद्रिक शास्त्र: शरीर और हाथों पर बनी रेखाओं और चिह्न के अभ्यास के माध्यम से व्यक्ति के स्वास्थ्य ,जीवन ऊर्जा और उसकी मन: स्थिति को समझाया जाता है।
ग्राफोलॉजी : हस्ताक्षर और लेखन के प्रकारों के माध्यम से इंसान की मानसिक स्थिति और पसंद ना पसंद का ख्याल होता है। ग्राफोलॉजी मानसिक संवेदनाओ को समझने का उपयुक्त मार्ग है।
*एक भारी गलतफहमी*:
---------------------
सामान्य व्यक्ति जो यह विभाग नहीं जानते वह पुरोहित ,तांत्रिक ,एनर्जी एकपर्ट और ज्योतिष विशेषज्ञ को एक ही समझ लेते है।
ज्योतिष और अन्य विशेषज्ञ का आधार कोई एक मूल पद्धति है जिसकी अपनी एक अलग भाषा है,
ज्योतिष ,अंकशास्त्र,हस्तरेखा, ग्राफोलॉजी का तंत्र ,मंत्र,एनर्जी,पूजा पाठ या इस तरह के किसी भी अन्य विषयों से कोई नाता नहीं।
परन्तु लोग हमे जब पुरोहित, तांत्रिक या एनर्जी एक्सपर्ट समझते है तो दुख भी होता है और हंसी भी आती है। कभी कभी हमसे आध्यात्मिक गुरु, तांत्रिक या पुरोहित का भी काम लेने की कोशिश की जाती है ,परन्तु मेरा विषय सिर्फ ज्योतिष और अंकशास्त्र है।

Comments
Post a Comment