क्या पारंपरिक और आस्था से जुड़े मंत्र,तंत्र,यंत्र के उपाय ज्योतिष शास्त्र का हिस्सा है?
प्रश्न: क्या पारंपरिक और आस्था से जुड़े मंत्र,तंत्र,यंत्र के उपाय ज्योतिष शास्त्र का हिस्सा है? उत्तर: यह मान्यता की ज्योतिष शास्त्र उपाय देता है यह गलत है। हमारी संस्कृति और सभ्यता प्रश्न और उत्तर की खोज से आगे बढ़ी है, हमारी संस्कृति में ईश्वर को ग्रहों,तारों और नक्षत्रों का नियंता माना गया है, और उपाय के रूप में उस ईश्वर की ही विविध स्वरूपों में पूजा की जाती है, मंत्र उस की आराधना का स्वर स्वरूप है, जो आकाश और वायु को प्रभावित करता है। तंत्र उसकी पूजा, अनुष्ठान और साधना प्रणाली है, जो अग्नि और जल तत्व को प्रभावित करता है,और यंत्र उसका प्रतीकात्मक आकार है,जो पृथ्वी तत्व को प्रभावित करता है। और नवग्रहों को ईश्वर का विग्रह मान कर मंदिरों में उसकी स्थापना और पूजन का विधान है। सार यह है कि ग्रह कभी खराब या ठीक नहीं होते.. हमारे अस्तित्व का मूल पांच तत्व है और पांच तत्व के संतुलित होने से उपाय होते है।वह पांच तत्व आयुर्वेद,ध्यान और संतुलित जीवनशैली से भी ठीक हो सकते है, इसका अवकाश के ग्रहों से संबंध केवल प्रतीका...